लोहरदगा:घर पहुँचने से पहले बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आया,बाइक सवार दोनों युवक की मौत

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा में कुडू-लोहरदगा मुख्य पथ पर बुधवार की देर शाम सात बजे के करीब हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। टाटी गांव के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकल सवार दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मरने वाले युवकों में से एक स्प्रिंग डेल एकेडमी स्कूल का कर्मचारी था। दुर्घटना में मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद कुडू पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर थाना गई।आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा।युवकों की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के कोलसिमरी गांव निवासी 25 वर्षीय पुरषोतम यादव उर्फ उत्तम यादव व गंगा महतो के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक पुरषोत्तम चान्हो थाना क्षेत्र के सोंस गांव के निजी स्कूल स्प्रिंग डेल एकेडमी में कार्यरत था। वह स्कूल के प्रिंसिपल का मोटरसाइकिल लेकर अपने घर जा रहा था।इसी बीच टाटी गांव के समीप एक अज्ञात वाहन चपेट में ले लिया। कुडू पुलिस मृत युवकों के परिजनों को सूचना देने के साथ मामले की पड़ताल में जुट गई है। सूचना मिलने के बाद दोनों युवकों के परिजन कुडू अस्पताल पहुंचे। शवों की पहचान की है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया दोनो युवकों का शादी छह महीने पहले ही हुई थी।