Ranchi:हेहल अंचल के पूर्व सीओ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी….

राँची।हेहल अंचल के पूर्व सीओ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।पंडरा में आदिवासी जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने के मामले में पूर्व सीओ अनिल कुमार सिंह के खिलाफ वारंट जारी हुआ है।इस मामले कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम में डोरंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले चंद्र भूषण सिंह समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि सभी आरोपियों ने हेहल सीओ अनिल कुमार के सहयोग से उसने करीब साढ़े चार एकड़ आदिवासी जमीन को संजय साहू नाम के व्यक्ति से रजिस्ट्री करा लिया था।इस मामले में भूषण प्रसाद सिंह समेत अन्य के खिलाफ पंडरा ओपी में बीते 24 मई 2017 को कांड संख्या 260 /17 दर्ज किया गया था।

सीएम ने प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति दी थी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हेहल के सीओ अनिल कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति दे दी थी। सीओ अनिल कुमार सिंह पर आय से अधिक संपत्ति मामले में सीएम ने प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति दी गई थी।अनिल कुमार सिंह के खिलाफ निलंबन के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 जनवरी 2021 को स्वीकृति दी थी।सीओ पर कई तरह के आरोप लगे थे।राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अंचल अधिकारी के खिलाफ मिली शिकायतों को लेकर गठित आरोप पत्र और उनके द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण पर राँची डीसी द्वारा दिए गए सुझाव पर यह निर्णय लिया गया है।डीसी ने अपने मंतव्य में सीओ के स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं बताया था।