अरगोड़ा-पुन्दाग-नया सराय 4-लेन सड़क परियोजना: नगड़ी अंचल के मुड़मा,पुन्दाग,सपारोम और टुण्डूल गांव की कुल 9.271 एकड़ भूमि का होगा अर्जन

 

राँची।राँची में यातायात को सुगम बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक बड़ी सड़क परियोजना पर काम तेज हो गया है। झारखण्ड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (जिला भू-अर्जन कार्यालय, राँची) ने अरगोड़ा (पुराना अरगोड़ा चौक) से नया सराय (रिंग रोड) भाया पुन्दाग पथ को फोरलेन में बदलने के लिए ज़मीन अधिग्रहण की आधिकारिक घोषणा कर दी है।यह पूरी सड़क परियोजना 6.175 किलोमीटर लंबी होगी, जिसमें पुल निर्माण का कार्य भी शामिल है।सरकार ने भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा-19(1) के तहत यह अधिसूचना जारी की है।

अरगोड़ा-पुन्दाग-नया सराय 4-लेन सड़क और पुल निर्माण परियोजना” के तहत राँची जिले के नगड़ी अंचल में कुल 4 मौजा की 9.271 एकड़ ज़मीन अधिग्रहित की जा रही है. इस परियोजना में गांववार शामिल किए गए रकबे का विवरण इस प्रकार है।

-मुड़मा: थाना संख्या 229 के अंतर्गत आने वाले इस गांव में कुल 0.155 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।
-पुन्दाग: इस 4-लेन परियोजना में सबसे बड़ा हिस्सा इसी गाँव का है, जहां थाना संख्या 228 के तहत कुल 5.821 एकड़ ज़मीन ली जा रही है।
-सपारोम: नगड़ी अंचल के थाना संख्या 137 वाले इस मौजा से कुल 1.089 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा रही है।
-टुण्डूल: इस परियोजना के तहत थाना संख्या 231 में आने वाले टुण्डूल गाँव की कुल 2.206 एकड़ ज़मीन का अर्जन किया जा रहा है।

error: Content is protected !!