धनबाद के गोंदुडीह में आटा चक्की के पास मिला युवक का शव,गोली मारकर हत्या की आशंका,जांच में जुटी है पुलिस…

 

धनबाद।जिले के गोंदुडीह ओपी क्षेत्र के खरिकाबाद नंबर आटा चक्की के समीप रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बस्तकोला निवासी उमेश यादव के रूप में की गई है। शव के सीने के पास शर्ट पर खून के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों के बीच युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।युवक आटा मिल में काम करता था। तगादा करके लौट रहा था।इसी बीच घटना हुई।घटना करीब ढाई से तीन बजे के बीच बताई जा रही है।

​घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने देखा कि शव से महज 10 कदम की दूरी पर एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर- (जेएच10एएस/0577) खड़ी थी, जो संभवतः मृतक की ही है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय गोंदुडीह ओपी पुलिस को दी।​सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल,धनबाद भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। हालांकि, पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है। बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

error: Content is protected !!