AK-47 की 295 गोलियां नक्सलियों को पहुंचाने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया दो आरोपी,295 गोली और 1.93 लाख नगद सहित अन्य समान बरामद..

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची की पुलिस ने नक्सलियों को सप्लाई की जानेवाली AK-47 की 295 गोलियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से 1.93 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।इस संबंध में सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 30 जुलाई को पुलिस सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध गोली की खरीद बिक्री करने के लिए राँची आने वाले हैं। साथ ही उनके राँची में आकर ठहरने की भी सूचना मिली थी। सिटी एसपी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया जिसकी मॉनिटरिंग वह खुद कर रहे थे।उन्होंने कहा कि मिली सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और दो लोगों को गोलियों और पैसों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

सिटी एसपी के अनुसार गिऱफ्तार लोगों का मुख्य रूप से अवैध काम करता है। बिहार और अन्य इलाकों से गोली लाकर वह राँची में खरीद बिक्री करते थे।उन्होंने बताया कि ये गोलियां कहां पहुंचाना था इसकी भी सूचना पुलिस को मिली है। उसपर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि ये गोलियां नक्सलियों को भी जाती होंगी।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों लोग बिहार के गया के रहने वाले हैं। साथ ही गया पुलिस से भी इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है।