दुमका:सांप के डंसने के बाद झाड़फूंक में गई एक व्यकि की जान,दूसरी ओर इलाज कराने वाली बालिका कि बची जान

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र की गोलबंधा पंचायत के गोलपुर गांव में 35 वर्षीय एक युवक विजय मरांडी की सांप काटने से मौत हो गई।घटना शुक्रवार देर रात।की है।मृतक शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता था।घर के मुखिया व एकमात्र कमाऊ सदस्य के चले जाने से परिवार के समक्ष विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। इधर, गांव के मारीडीह टोला की 16 वर्षीय बालिका को भी सांप ने उसी रात डांस लिया था।बालिका देवंती कुमारी सुरक्षित है।

बताया गया कि विजय मरांडी के घर में सांप घुस गया था। सांप को लाठी से मारने के लिए विजय मरांडी ने जैसे ही कोशिश की, उनके पैर में जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन इलाज कराने की वजाय उसे धोबना हरिणबहाल दुबे मंदिर ले गये।वहां स्थिति और बिगड़ गयी तो रात को ही दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव में शोक है।


इधर, गांव के मारीडीह टोला की 16 वर्षीया बालिका को भी सांप ने उसी रात डांस लिया था।लेकिन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया।बालिका देवंती कुमारी सुरक्षित है। इसी गांव में दो सप्ताह के अंदर सांप काटने से दो लोगों की मौत हो जाने से गांव में दहशत है। 6 अगस्त की रात को पाकु बास्की की भी मौत हो गयी थी।