Happy Raksha Bandhan:आप सभी को रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं,इस बार रक्षाबंधन पर घनिष्ठा और शोभन योग बन रहे हैं,जानें…

Raksha Bandhan 2021

राँची।रक्षाबंधन का पावन पर्व इस साल 22 अगस्त,आज आज रविवार को मनाया जा रहा है। इस पावन दिन बहन भाई को राखी बांधती है और भाई बहन को उपहार देता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ मुहूर्त में राखी बांधन का बहुत अधिक महत्व होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भद्रा के समय राखी नहीं बांधनी चाहिए। राखी के दिन भद्रा का खासा ध्यान रखा जाता है। लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। इस साल बहनें दिनभर भाईयों के हाथ में राखी बांध सकती हैं।

रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के बीच अट्टू प्रेम का प्रतीक है। इसमें भाई को बहन तिलक लगाकर उसके दीर्घायु की कामना करती हैं। भाई भी जीवन भर बहन के सुख-दुख में साथ निभाने का वादा करता है और स्नेह स्वरूप बहन को उपहार भी देता है।पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 21 अगस्त की शाम 07:02 बजे से 22 अगस्त की शाम 05: 31 मिनट तक। शुभ मुहूर्त: 06: 15 मिनट सुबह से शाम 05: 31 मिनट तक। वहीं इस बार भद्रा का बंधन भी नहीं हाेगा। इस बार रक्षा बंधन पर घनिष्ठा और शोभन योग बन रहे हैं। इन दोनों योग बनने के कारण इस त्योहार का शुभफल बढ़ जाएगा।

आज होगा सावन का समापन, स्नान दान का है विशेष महत्व

22 अगस्त काे एक ओर जहां रक्षाबंधन मनाया जाएगा ताे दूसरी ओर सावन का पावन महीने का समापन भी हाेगा। 23 अगस्त से भाद्रपद मास शुरू हाे जाएगा। पूर्णिमा पर पवित्र नदियाें में स्नान करने और दान-पुण्य करने की परंपरा है। सावन माह की अंतिम तिथि पर शिवजी, गणेशजी के साथ ही सूर्य, भगवान विष्णु की भी पूजा जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि रक्षा बंधन पर अपने इष्टदेव काे रक्षा सूत्र अर्पित करना चाहिए। अगर चाहें ताे शिवजी, हनुमानजी, गणेशजी व भगवान विष्णु काे भी रक्षा सूत्र अर्पित कर सकते हैं। शिवलिंग की पूजा करें। गरीबाे काे धन, अनाज दान में दें। शिव पूजन से मन काे शांति मिलेगी।

साभार: