पति-पत्नी में विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी,पति का दूसरी महिला से अवैध सम्बंध था,आरोपी पति गिरफ्तार

साहेबगंज।झारखण्ड के साहेबगंज जिले के कदमा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की आपसी विवाद में हत्या कर दी। बताया गया कि हत्या का आरोपी पति महादेव तुरी कोटलपोखर थाना क्षेत्र का रहने वाला है । लेकिन विगत करीब 10 सालों से वह कदमा गांव में रह रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक महादेव तुरी का पास की ही गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होता था। बीती रात इस बात को लेकर दोनों के बीच फिर बहस हो गयी। विवाद बढ़ने के बाद महादेव तुरी ने पत्नी लक्खीमुन्नी देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महादेव को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर आरोपी के पुत्र संजय तुरी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता महादेव का अवैध संबंध कुसमा गांव की ही महिला से था।इस वजह से परिवार में बीते 2 साल से तनाव का माहौल था। इस दरम्यान बीती रात दोनों के बीच इस मामले पर फिर कहा सुनी हो गयी।विवाद बढ़ने के बाद पिता महादेव ने माँ लक्खीमुन्नी देवी को घर की पीछे की खेत में ले जाकर हत्या कर दी।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार और बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर आरोपी महादेव को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।