Ranchi:अपराधियों ने पंडरा बाजार समिति में मजदूर की गला रेतकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

राँची।राजधानी राँची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित पंडरा बाजार समिति में आलू मंडी में एक मजदूर की गला रेत कर हत्या कर दी गई है।मृतक की पहचान संजय यादव के रूप में हुई है।मजदूर की हत्या से बाजार समिति प्रांगण में हड़कम्प मच गई है।इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है। पंडरा थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि धारदार हथियार से गला रेता गया है। बताया जा रहा है कि आलू मंडी में मृतक मजदूर संजय यादव के जान पहचान वाले भी काम करते हैं।जिससे पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है।इधर मजदूर की हत्या से बाजार समिति के मजदूरों में आक्रोश है।विरोध प्रदर्शन कर रहे है।आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।मृतक मजदूर के परिजनों को मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि संजय की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गयी है।मृतक संजय पंडरा बाजार समिति में काम करनेवाला मोटिया मजदूर था।जानकारी के अनुसार गुरुवार (07 अप्रैल) को 11.30 बजे संजय को किसी व्यक्ति का फोन आया। जिसके बाद वह बाजार समिति में ही टहलते हुए अपने घर की तरफ जाने लगा।इसी बीच कुछ अज्ञात अपराधियों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।