धनबाद:प्रेमी जोड़ें ने मंदिर में रचाई शादी,पहुंचे महिला थाना,शादी के खिलाफ थे परिजन

धनबाद।कोरोना काल में प्रेम विवाह में परहेज नहीं है जहां एक और देश में वैश्विक महामारी कोरोना का कहर के बीच घरों में सुरक्षित रहने की अपील हो रही है। वही प्यार और प्रेमी प्रेमिका पर इन बातों का कोई भी प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। इस कोरोना काल के दौरान भी प्रेमी युगल मंदिरों में शादी रचाने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को सामने आया। जब झरिया थाना क्षेत्र के प्रेमी युगल एक-दूसरे के संग शादी रचा कर महिला थाना पहुंच गए।

जहां प्रेमी युगल ने बताया कि उन लोगों का आपस में वर्षों से एक दूसरे के प्रति प्यार था। परंतु परिजन राजी नहीं थे। इस वजह से दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली और धनबाद महिला थाना पहुंचे हैं। वही महिला थाना प्रभारी कुमारी विशाखा ने बताया कि प्रेमी जोड़ा महिला थाना में आया है। दोनों ने एक दूसरे से शादी रचा कर जीवन पर्यंत साथ रहने की बात कही है। परंतु प्रेमी जोड़े के परिवार में थोड़ा विरोध देखा जा रहा है। वही लड़का पक्ष ने लड़की को बहू के तौर पर स्वीकार कर लिया है। जबकि लड़की पक्ष वाले अभी इस शादी से नाखुश बताये जा रहे है।दोनो बालिग है इस लिहाज से आपसी सहमति से शादी करने में कोई अड़चन नहीं है।परिजनों को समझाया गया है।दोनों को आशीर्वाद दें।एक पक्ष मान गया है दूसरे भी मान जायेंगे।