Jharkhand:पलामू जिला के पांकी थाना क्षेत्र के मतनाग से एक युवक का अपहरण हो गया है,अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के रूप पाँच लाख रुपये की मांग की है।

पलामू।जिला के पांकी थाना क्षेत्र के मतनाग से विश्वनाथ यादव नाम के एक युवक का अपहरण हो गया है। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के रूप पांच लाख रुपये की मांग की है। युवक के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई।

पांकी थानेदार जेके रमण ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। यह आपसी विवाद का मामला हो सकता है। परिजनों ने आवेदन में कुछ लोगों का नाम दिया है, जिस पर जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार विश्वनाथ यादव पांकी बाजार से वापस घर जा रहा था, उसके साथ एक महिला भी थी। महिला घर चली गई। जिसके बाद विश्वनाथ यादव लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। जिन लोगों पर अपहरण का आरोप लगा है उनके खिलाफ पुलिस सर्च अभियान भी चला रही है।