दुमका:ढलान पर डगमगाया हाईवा,डर से नीचे कूदा युवक,चक्के के नीचे आने से दर्दनाक मौत…
दुमका।जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सालबोना गांव में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय युवक सिफल राजवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार एक हाईवा पत्थर खदान में बोल्डर लाने गया था, लेकिन बोल्डर नहीं मिलने पर खाली ही वापस लौट रहा था।इसी दौरान कुछ खदान कर्मी बाजार जाने के लिए हाईवा पर सवार हो गए।जब वाहन सालबोना पहाड़ की ढलान से गुजर रहा था, तभी वह अचानक अनियंत्रित होकर डगमगाने लगा।
स्थिति बिगड़ती देख ड्रिल मैन सिफल राजवंशी घबराकर वाहन से कूद गया।कूदते ही वह हाईवा के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक पाकुड़ जिला का रहने वाला था। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच कर रही है।

