कमलेश हत्याकांड का खुलासा:’जब हम हैं,तो तुम दूसरी शादी कैसे कर लिया’…पति-पत्नी ने बनाया खतरनाक प्लान…गुप्तांग काटकर की हत्या,फिर हाईवा से कुचल दिया..पत्नी-पति के साथ खलासी भी गिरफ्तार
राँची।राजधानी राँची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत मानकी ढीपा से बरामद कमलेश सिंह की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पति-पत्नी एवं पति के दोस्त को गिरफ्तार किया है। कमलेश की हत्या अवैध सम्बन्ध में हुई थी।आज बुधवार को ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 3 मई 2026 को टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के मानकी ढीपा रिंगरोड से कमलेश नामक युवक का शव बरामद किया गया था।मृतक के मौसा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के दिशा-निर्देश पर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के निर्देशन में डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में टाटीसिलवे एवं नामकुम पुलिस टीम का गठन किया गया।टीम ने अनुसंधान के क्रम में तकनीकी शाखा की सहायता से कांड का उद्भेदन करतें हुए शिवनाथ कुमार सिंह (ट्रक चालक), अंगिता देवी (शिवनाथ की पत्नी) दोनों हाहे , अनगड़ा, स्थायी पता घाघरा गुमला एवं साहिल राजा ( ट्रक खलासी) कुडू लोहरदगा निवासी को गिरफ्तार किया।उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक स्कूटी (जेएच 01डीटी7599), एक हाईवा (जेएच 02बीएकस 9396), तीन मोबाइल फोन जब्त किया है।
बताया की मूल रुप से नवादा बिहार निवासी कमलेश का शिवनाथ की पत्नी अंगिता देवी से अवैध सम्बन्ध था।अवैध सम्बंध की जानकारी आरोपी शिवनाथ को चल गया। उसके बाद पत्नी से लड़ाई झगड़ा होने लगा।लेकिन पत्नी मृतक से इश्क लड़ाना नहीं छोड़ रही थी। इसी बीच 25 अप्रैल को कमलेश ने दूसरी युवती से शादी कर ली।जिसकी जानकारी मिलने के बाद अंगिता देवी भड़क गई और पति के साथ खतरनाक प्लांनिग बना डाला।इस खतरनाक साजिश में शिवनाथ ने अपने खलासी साहिल राजा को भी शामिल कर लिया।
पुलिस गिरफ्त में आये पति पत्नी ने खतरनाक षड्यंत्र का खुलासा किया है।षड्यंत्र के तहत अनगड़ा इलाके के हाहे में चल रही एक पार्टी में से कमलेश को महिला ने बुलाया था।उसे कहा घर आओ कोई नहीं है।कमलेश ये सुनकर महिला से रंगरेलियां मनाने शिवनाथ के घर पहुँच गया।षड्यंत्र के तहत महिला ने कमलेश अपने कमरे में ले गया और विस्तर पर जैसे ही बाहों में लिपटा।वैसे ही शिवनाथ कमरे में दाखिल हो गया। उसके बाद पति शिवनाथ ने मारपीट करने के बाद गला दबाकर व गुप्तांग काटकर उसकी हत्या कर दी।हत्या करने के बाद पेशे से चालक शिवनाथ ने शव को हाईवा में रखकर जहां-तहां घूमाने के बाद मानकी ढीपा रिंगरोड में लाकर फेंक दिया।शव फेंकने के बाद शव के ऊपर हाईवा चढ़ा दिया जिससे पुलिस दुर्घटना समझें।लेकिन पुलिस की जांच में खतरनाक साजिश का पर्दाफाश हो गया और पति पत्नी और खलासी सलाखों के अंदर पहुँच गया।

