Ranchi:कांके रोड स्थित एएसपी निशा मुर्मू के घर में लगी भीषण आग,दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया…..

 

राँची।राजधानी राँची में महिला पुलिस अधिकारी के घर में लगी भीषण आग।एएसपी निशा मुर्मू के घर में आग लग गई। यह घटना गोंदा थाना क्षेत्र के मिशन गली में हुई है। जहां शनिवार की दोपहर निशा मुर्मू के निजी आवास में अचानक से लग गई।आग लगने की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी माहौल बन गया।जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग का वाहन पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग लगने की घटना में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है, हालांकि आकलन के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने की संपत्ति का नुकसान हुई है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के वजह से घर में आग लगी है, हालांकि इसके पीछे का सही वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थापित एएसपी निशा मुर्मू के कांके रोड स्थित घर में आग लगने की वजह से लाखों का नुकसान हुआ है। निशा मुर्मू ने बताया कि उनके गोंदा थाना क्षेत्र के मिशन गली स्थित घर के पहले माले पर स्थित एक कमरे में शनिवार की शाम अचानक आग लग गई। कमरे में आग इतनी तेजी के साथ फैली कि उसकी लपटें धीरे-धीरे घर के बाहर तक दिखाई देने लगे।देखते ही देखते आग एक कमरे से दूसरे कमरे की तरफ फैलने लगी, इसी बीच स्थानीय लोगों के द्वारा अग्निशमन विभाग के दस्ते के साथ-साथ पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।आधे घंटे के बाद लगभग अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

एंटी करप्शन ब्यूरो की एएसपी निशा मुर्मू ने बताया कि उनके घर पर अचानक आग लगने की सूचना मिली थी, आग उनके ही कमरे में लगी थी, इस आग से उनके कमरे में रखें सभी सामान जलकर राख हो गए।पास के कमरे में भी कुछ सामान जले हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि आग की लपटें ग्राउंड फ्लोर तक नहीं पहुंची।नहीं तो काफी नुकसान हो सकता था। हालांकि निशा मुर्मू यह नहीं बता पाईं की आग किस वजह से लगी। उन्होंने अंदेशा जताया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। आग लगने की सूचना पर गोंदा पुलिस के साथ-साथ सदर डीएसपी भी मौके पर पहुंचे थे।