देवघर से गिरिडीह बर्थडे मनाने स्कूटी से जा रही थी,बोलेरो की चपेट में आया,युवती की मौत,युवक गंभीर रूप से घायल…..

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में गिरिडीह-देवघर मुख्य पथ पर मुंडहरी मोड़ के पास अज्ञात बोलेरो वाहन की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि देवघर से एक स्कूटी में सवार एक युवक व एक युवती बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गिरिडीह जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा में आ रहे एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने मुंडहरी मोड़ के पास स्कूटी सवार को अपने चपेट में ले लिया।जिससे युवती की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय मुखिया मो शमीम व स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को गिरिडीह अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान देवघर निवासी तृप्ति भाग्य श्री के रूप हुई है। वह स्नातक की छात्रा थी। वहीं घायल युवक की पहचान देवघर निवासी युवराज सिंह के रूप में की गई है। दोनों दोस्त बताएं जा रहे हैं। वहीं बेंगाबाद पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को जब्त कर कार्रवाई में जुट गई।