मुम्बई का शातिर इंजीनियर चोर राँची के स्टेशन रोड में एक होटल से धराया,लाखों के चोरी कर हवाई जहाज से राँची आया था…..

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना की पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस ने एक शातिर इंजीनियर चोर को स्टेशन रोड स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अभिमन्यु अर्जुन गुप्ता है। वह मुंबई से सोना चोरी करने के बाद फ्लाईट से छह सितंबर को भाग कर राँची पहुंचा था। उसने राँची के ही मेन रोड गुरुद्वारा के पास एक ज्वेलरी शॉप में चोरी का 76 ग्राम सोना बेचा था। जिसकी कीमत करीब पौने चार लाख रुपए बताई जा रही है। मुंबई पुलिस को टेक्निकल टीम से जानकारी मिली थी कि अभिमन्यु राँची में छिपा हुआ है। उसके बाद मुंबई पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र नाग्रे के नेतृत्व में एक टीम ने राँची में स्टेशन रोड स्थित होटल में चुटिया पुलिस के सहयोग से छापेमारी की और उसे धर दबोचा।

चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को मुम्बई पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई जाएगी। बताया कि अभिमन्यु मूल रूप से यूपी का बस्ती का रहने वाला है। उसने मुंबई से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की है।आरोपी के पास से एक चोरी का सोने का हार, मोबाइल सहित अन्य समान बरामद किया गया।बताया कि चोरी के जेवरात बेचकर जो रुपये मिला है,उसमें से करीब सभी पैसे ऑनलाइन जुए में एक दिन में हार गया है।पूछताछ में चोर अभिमन्यु ने बताया कि दो लाख जुआ में बीते रात ही हार गया है।

वहीं मुंबई पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल और पूछताछ में पता चला है कि अभिमन्यु जुआ में तीन से चार करोड़ रुपए अबतक हार चुका है।जुआ और गर्लफ्रैंड को घुमाने के लिए पैसे जुटाने के लिये चोरी शुरू कर दी। उसने अबतक डेढ़ दर्जन से अधिक चोरिया की है।करोड़ो का जेवरात सहित कैश भी चोरी कर चुका है।बताया कि इस शातिर इंजीनियर चोर चोरी करके शहर छोड़ देता है और दूसरे शहर में जाकर रहने लगता।बताया कि देश के कई शहरों में अपना गर्लफ्रेंड्स बनाया है।पुलिस के अनुसार अभिमन्यु राँची में भी अलग अलग तीन प्रेमिका से मिला है।एक उसने राँची रेलवे स्टेशन के पास में,दूसरा होटल में और तीसरा रामगढ़ में प्रेमिका से मिला है।उसने लड़कियों को एक इंजीनियर के रूप में ही बताता था।अभिमन्यु फराटेदार अंग्रेजी बोलता है ताकि लोगों को कभी शक ना हो कि वो कितना बड़ा चोर है।

इधर जेवर खरीदने वाले सोनार को भी पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने चुटिया थाना लाया।सोनार ने बताया कि उसने युवक के द्वारा कागजात दिखाया तभी जेवर खरीदा था और उसने सोने को गला भी दिया है।फिलहाल पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है।यहाँ बता दें शातिर इंजीनियर चोर ने बंद घर का ताला तोड़कर 6 सितंबर को घर से सोने के गहने चोरी करते समय उस कागजात भी चोरी कर लिया था जो जेवर खरीदते समय दुकान से मिला था।इसलिए राँची में बेचने के दौरान कागजात दिखाकर उसने आसानी से बेच दिया और दुकानदार से रुपए लेकर होटल में ऐश मौज करने चला गया।

मुम्बई पुलिस ने बताया कि विलासिता पूर्ण जीवन जीने के लिए वह मुंबई, नवी मुंबई और थाणे में घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।पुलिस ने बताया कि इस दौरान वह अपनी पहचान छुपाने के लिए टोपी और चेहरे पर मास्क पहनता था।उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते ही अभिमन्यु ने कुर्ला में एक घर का ताला तोड़कर सोने और चांदी के गहने चुराए और भाग गया।जब परिवार वापस आया तो उसने घर का ताला टूटने और घर से गहने गायब होने की रपट लिखाई।

पहचान छुपाने के लिए पहनता था मास्क और टोपी

घटना के बाद पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को स्कैन किया, लेकिन शुरुआत में पुलिस आरोपी को पहचानने में नाकाम रहे क्योंकि उसने टोपी और मास्क पहन रखा था, लेकिन फुटेज में एक जगह पर उसने अपनी टोपी और मास्क उतारा, जिसके बाद हमें उसकी पहचान हुई।इसके बाद पुलिस उसके एक दोस्त जो कैसिनो चलाता है उससे मोबाइल नम्बर मिला उसके बाद आरोपी के राँची आने की सूचना मिली।

अब तक 25 से ज्यादा घरों के ताले तोड़े

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कबूल किया कि उसने मुंबई में 20 से ज्यादा घरों के ताले तोड़े, जिनमें से आधा दर्जन से ज्यादा अकेले कुर्ला इलाके में थे पुलिस ने बताया कि अभिमन्यु घर के बाहर रखी चप्पल व जूते भी चुरा लेता था।पुलिस को अभिमन्यु गुप्ता के जूते व चप्पल से भरे चार बैग भी एक बार बरामद हुई थी।उन्होंने कहा कि आरोपी का इंस्टाग्राम पर भी अकाउंट है और उसके अच्छे खासे फॉलोअर्स भी हैं।आरोपी ने कबूल किया कि वह कसीनो और महंगे कपड़े खरीदने,गर्लफ्रैंड में इन पैसों को खर्च करता था।वहीं चोर अभिमन्यु का फेसबुक,इंस्टाग्राम में लाखों फॉलोवर है।इंस्टाग्राम पर ही लड़कियों फेंड्स बनाकर जाल फंसाता है।रील बनाकर वीडियो अपडेट करता है और लाखों का view आता हैं।ईंटरनेट पर उसे लोग बहुत ही प्यार देते हैं।रुपये भी कमाता है।उसने बताया कि जुआ के चक्कर मे चोरी करने लगा।