Hazaribagh:दनुआ घाटी में तीन वाहन आपस में टकरायी,एक की मौत, कई घायल

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के चौपारण की दनुआ घाटी में बुधवार को सड़क हादसा हो गया।इसमें एक की मौत हो गयी है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दनुआ घाटी में तीन वाहन आपस में भिड़ गए। वाहनों की टक्कर में कई लोग घायल हो गए हैं।इनमें एक की मौत हो गयी है।

मृतक की पहचान आशिक कुमार के रूप में की गई। वो बाइक पर सवार था और चतरा से चौपारण आ रहा था। वहीं, कार धनबाद से औरंगाबाद जा रही थी। सभी घायल बिहार के रहने वाले हैं। इधर, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल है उसका एक पैर कट गया है।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को क्षतिग्रस्त गाड़ियों से निकालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए अपनी गाड़ी से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण भेजा। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह सिक्स लेन सड़क का निर्माण कार्य है। निर्माण कार्य के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और अव्यवस्थित यातायात की समस्या बनी हुई है। कई बार वाहन चालक सड़क की स्थिति से अचानक रूबरू होते हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं।

 

error: Content is protected !!