राँची के सेंट्रल जेल से एक कैदी फरार,..जेल में मचा हड़कंप,फरार कैदी की तलाश में कई टीमें लगी है…

 

राँची।राँची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल बंद उग्रवादी फरार हो गया।जेल प्रशासन को भनक तक नहीं लगा।फ़रार हुए उग्रवादी की पहचान समीर तिर्की उर्फ साकिर तिर्की के रूप में हुई है।यह घटना गुरुवार देर शाम का बताया जा रहा है।इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से राँची पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराया है।शुक्रवार को हुई सामूहिक हाजिरी के बाद जेल प्रशासन को जानकारी मिली कि एक कैदी फरार हो गया है।जिसके बाद जेल में हड़कंप मच गया।जेल से कैदी के फरार होने से सेंट्रल जेल की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।जेल से समीर तिर्की उर्फ साकिर तिर्की नाम का कैदी फरार हो गया है।गुरुवार की देर शाम कैदी फरार हो गया लेकिन इसकी जानकारी जेल प्रशासन को नहीं हुई।शुक्रवार की सुबह जब कैदियों की हाजिरी शुरू हुई तब जेल प्रशासन को यह जानकारी मिली कि समीर तिर्की जेल से फरार हो चुका है।मामले की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन और जेल में हड़कंप मचा हुआ है। फरार कैदी की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

इधर झारखण्ड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि एक कैदी के भागने की सूचना मिली है।उसकी तलाश में राँची पुलिस के साथ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। हत्या के मामले में जेल में बंद समीर तिर्की किन परिस्थितियों में जेल से भागा, इसकी जांच की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार समीर तिर्की उग्रवादी संगठन से जुड़ा हुआ है।उस हत्या सहित कई मामले दर्ज है। वह गुमला का रहने वाला है।गुमला पुलिस के द्वारा उसे साल 2018 में गिरफ्तार किया गया था। 2018 से ही समीर राँची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद था। बताया जा रहा है कि समीर गुरुवार की शाम लगभग पौने सात बजे केंद्रीय कारागार से फरार हुआ है।कैसे फरार हुआ है या जेल से भगाया गया है।इसकी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!