शिक्षा विभाग के कर्मी के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट,पुलिस ने छापेमारी कर दो महिला को बरामद किया

डेस्क टीम:
बिहार के सिवान जिले में शिक्षा विभाग के एक कर्मी के घर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। मामला महादेवा ओपी थाना ईलाके के सलेमपुर का है।हैरानी की बात तो ये है कि यहां बड़े-बड़े अधिकारीयों का भी आना-जाना लगा रहता था। पुलिस ने यहां से दो महिलाओं को धर दबोचा है।एक महिला नशे में धुत्त थी,जो गोरखपुर की रहने वाली है। दोनों महिलाओं से पूछताछ जारी है।पुलिस ने धंधे की सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, महिला आशा कार्यकर्ता है और शिक्षा विभाग के कर्मी राजेन्द्र राम के मकान में किराए पर रहती है। महिला आंदर की रहने वाली है। जबकि दूसरी महिला गोरखपुर से बुलाई गई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को महिला थाना भेज दिया। मौके से एक बैग भी बरामद किया गया है। खबर के अनुसार राजेन्द्र राम के घर पर सालों से सेक्स रैकेट चल रहा था। वे सिवान शिक्षा विभाग में बड़ा बाबू हैं। यहां बड़े-बड़े अधिकारी भी आते थे। लेकिन शुक्रवार को लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

फोटो-फाइल