अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिला,दुश्कर्म के बाद हत्या की आशंका,पुलिस जांच में जुटी है

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले में एक महिला का शव बरामद किया गया है। आशंका जतायी जा रही है कि इसके साथ दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद इसकी हत्या की गयी है। मृत महिला के पैर से कई सुई निकाली गयी है।इससे पता चलता है कि बड़ी बेरहमी से आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार,चौपारण एनएच-टू स्थित सांझा मोड़ के पास से पुलिस ने शुक्रवार को अर्ध नग्न अवस्था में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है।बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आशंका जतायी जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर शव को रोड किनारे फेंक दिया गया और आरोपी फरार हो गए।मृत महिला हल्का पीला रंग की साड़ी एवं लाल रंग का ब्लाउज पहनी हुई है। जिस स्थान से महिला का शव बरामद हुआ है,उस स्थल पर पहले से कुछ बालू पड़ा हुआ था। हत्या के बाद आरोपियों ने महिला के शव को बालू से ढंकने का भी प्रयास किया है।शव का कुछ भाग बालू से ढंका हुआ था। आरोपियों ने महिला के पैर में सुई चुभा कर बेरहमी से घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने महिला के पैर से कई सुई को बरामद किया है। घटना स्थल पर पहुंचे एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या दुष्कर्म की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।विशेष जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।