गिरिडीह:अवैध माइका उत्खनन के दौरान चाल धंसने से दो की मौत,कई घायल

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड में अवैध माइका उत्‍खनन के दौरान चाल धंसने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। वहीं कई मजदूर घायल हैं। घायल मजदूरों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच चुके हैं। अधिकारी घटना का जायजा ले रहे हैं।