गिरिडीह: मंदिर में पूजा करने जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत, बेटे के साथ निकली थी घर से

 

गिरिडीह। बेटे के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने निकली महिला की रास्ते में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।मृतका की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी वासुदेव मिस्त्री की करीब 45 वर्षीय पत्नी सुकरी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह सुकरी देवी अपने बेटे संजय कुमार के साथ हंटर बाइक पर सवार होकर सोनापहरी मंदिर में पूजा करने जा रही थीं।इसी दौरान लक्ष्मणटुंडा के पास अचानक वह बाइक से नीचे गिर पड़ीं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। मां को घायल देखकर बेटा संजय घबरा गया और उन्हें तत्काल इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सुकरी देवी को मृत घोषित कर दिया। मां की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को लेकर घर चले गए।जिस मां को बेटा मंदिर में पूजा कराने के लिए घर से लेकर निकला था, उसी मां की घर वापसी से पहले मौत हो गई। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

error: Content is protected !!