राजधानी राँची के पॉश इलाके में करोड़ों की हाई-प्रोफाइल चोरी,जगुआर कार से आए शातिर चोर ने होटल में ठहरकर दिया वारदात को अंजाम…पुलिस की उड़ी नींद…

झारखण्ड न्यूज Exclusive

राँची। राजधानी राँची के सबसे सुरक्षित और वीआईपी इलाकों में शुमार अशोक नगर में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड नंबर 4B स्थित मकान संख्या 362/ए “सौभाग्य” में 8-9 जुलाई की रात हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को ऐसे कई सुराग मिले हैं, जिनसे यह आशंका मजबूत हुई है कि चोरी किसी पेशेवर और संगठित गिरोह ने पूरी रेकी और सुनियोजित योजना के तहत अंजाम दी।

कार और एक संदिग्ध

 

सगाई के जेवर सहित अन्य गहने और नकदी पर हाथ साफ

पीड़ित आशुतोष पाण्डेय ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि हाल ही में परिवार में सगाई समारोह हुआ था। समारोह में मिले सभी बहुमूल्य उपहार, जेवरात, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज घर में सुरक्षित रखे गए थे। देर रात अज्ञात चोर घर में घुस गए। 9 जुलाई सुबह करीब छह बजे जब परिवार की नींद खुली तो हर कमरे की अलमारी और वार्डरोब टूटी हुई मिली। पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था और कीमती वस्तुएं गायब थीं।परिवार में हड़कम्प मच गया।आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई।

शिकायत के अनुसार चोर लगभग 600 ग्राम सोने के आभूषण, हीरे का सेट, गोल्ड-रूबी सेट, मंगलसूत्र, कई अंगूठियां, चेन, चांदी के कीमती सामान, महत्वपूर्ण दस्तावेज और नेवता में मिले करीब 8 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोरी गई संपत्ति का मूल्य करीब एक करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है।

सुबह सुबह होटल से निकलते हुए दोनों संदिग्ध

क्या परिवार के मुखिया थे निशाने पर?

इस मामले का सबसे संवेदनशील पहलू पीड़ित परिवार की आशंका है। आवेदन में कहा गया है कि अपराधियों का उद्देश्य केवल चोरी नहीं, बल्कि संभवतः परिवार के मुखिया को निशाना बनाना भी हो सकता था। जब वे घर में नहीं मिले तो बदमाशों ने पूरे घर को खंगालकर जेवर और नकदी समेट ली। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

जांच में बड़ा सुराग, होटल तक पहुंची पुलिस तो होश उड़ गए:

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य इनपुट के आधार पर जांच शुरू की। इसी दौरान जांच टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले।मिली जानकारी के अनुसार, वारदात से एक दिन पहले यानी 8 जुलाई को दो संदिग्ध शहर के बिरसा चौक स्थित एक होटल में ठहरे थे। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि दोनों ने होटल में ठहरकर वारदात की तैयारी की और देर रात चोरी को अंजाम देने के बाद अगले दिन तड़के शहर छोड़ दिया।

होटल में लग्जरी कार जगुआर से पहुंचे थे दोनों:

जांच में सामने आया है कि दोनों संदिग्ध किसी सामान्य वाहन से नहीं, बल्कि यूपी नंबर की काले रंग की लग्जरी जगुआर कार से होटल पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार यह पहलू पूरे मामले को और अधिक गंभीर बना रहा है, क्योंकि आमतौर पर पेशेवर अपराधी पहचान छिपाने के लिए लग्जरी वाहनों का भी इस्तेमाल करते हैं।

सुबह 5:20 बजे होटल से निकले, CCTV में कैद:

होटल के सीसीटीवी फुटेज में 9 जुलाई की सुबह करीब 5:20 बजे दोनों संदिग्ध होटल से बाहर निकलते दिखाई दिए। फुटेज में दोनों अपने बैग जगुआर कार में रखते नजर आते हैं और कुछ ही देर बाद उसी वाहन से फरार हो जाते हैं।होटल प्रबंधक ने बताया कि दोनों व्यक्ति 8 जुलाई को दिन में होटल पहुंचे थे। कमरा बुक कराने के लिए उन्होंने एक मुस्लिम व्यक्ति के नाम पर बने आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। होटल में ठहरने के दौरान दोनों कई बार बाहर भी गए थे।दोनों संदिग्ध

अन्य सदस्य की तलाश में पुलिस

पुलिस को आशंका है कि वारदात में केवल यही दो लोग शामिल नहीं थे। जांच में संकेत मिले हैं कि गिरोह का और अन्य सदस्य भी उनके साथ हो सकता है, जो किसी दूसरी कार में था और होटल के आसपास नहीं आया।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि गिरोह का कोई अन्य सदस्य शहर के किसी दूसरे होटल या गेस्ट हाउस में तो नहीं ठहरा था। पुलिस होटल रजिस्टर, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और वाहन संबंधी जानकारी का मिलान कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच तेज कर दी गई है।

एसएसपी ने हाइप्रोफाइल वारदात के उद्भेदन के लिए कई टीमों को लगाया 

राँची के एसएसपी राकेश रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।इस मामले में पुलिस की कई टीमें संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। तकनीकी जांच के साथ-साथ होटल और आसपास के इलाकों से मिले साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।राँची पुलिस के वरीय पुलिस अधिकारी की माने तो जल्द खुलासा किया जायेगा।

पीड़ित के आवास जहां पुलिस की टीम जांच कर रही

कई सवाल अब भी बाकी:

राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले अशोक नगर इलाके में इतनी बड़ी वारदात आखिर कैसे हो गई?क्या अपराधियों ने पहले से घर की रेकी की थी?क्या उन्हें परिवार की गतिविधियों और घर में रखे जेवर-नकदी की पूरी जानकारी थी? होटल में फर्जी पहचान से ठहरने वाले ये संदिग्ध कौन हैं,सुबह पांच बजे ही अपराधी शहर छोड़कर फरार हो गया,जबकि कई घन्टे बाद पुलिस को होटल में रहने की जानकारी मिली और क्या इस पूरे नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं?इन सभी सवालों के जवाब तलाशने में राँची पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस अधिकारी का कहना है कि उपलब्ध सुरागों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सकता है।होटल से बैग लेकर निकलने के बाद कार में रखा बैग और फरार हो गया दोनो..

error: Content is protected !!