सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्याकांड मामले में रामगढ़ पुलिस की बड़ी कारवाई, मुख्य साजिशकर्ता समेत सात आरोपी गिरफ्तार,चार महिला और तीन पुरूष शामिल..

रामगढ़।गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्याकांड मामले में रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने मुख्य आरोपी और मुख्य साजिशकर्ता रामू साव समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल आठ में से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें तीन पुरूष और चार महिला शामिल है।वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस इस घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी। यह मामला जिले के मांडू थाना क्षेत्र स्थित बालसेग्रा गांव की है। जहां मंगलवार को सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल अपने खरीदी हुई जमीन पर अकेले गए थे। इसी दौरान उनके ऊपर हमला किया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल की जमीन विवाद पर किसी बात पर आपसी बहस हुई थी। जिसके बाद आरोपियों ने लाठी डंडे औऱ पत्थर से हमला किया गया। इस हमले में उनकी मौके पर मौत हो गई।
पत्नी ने आठ लोगों सहित 11 पर दर्ज कराया
घटना के बाद मृतक की पत्नी रीता कुमारी ने मंगलवार को मांडू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कई लोगों पर हत्या और साजिश का आरोप लगाया है।प्राथमिकी के अनुसार, रीता कुमारी ने बताया कि उनके पति बालेश्वर पटेल 30 जून की सुबह अपनी जमीन पर लगे समरसेबल पंप का निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान रामू साव सहित अन्य लोगों ने मिलकर उनके पति की बेरहमी से हत्या कर दी।रीता कुमारी ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि इस घटना के षड्यंत्र में कई और लोग शामिल हैं।जो घटना के समय मौजूद थे।प्राथमिकी में रीता कुमारी ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

