प्रेमी की चौखट पर ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत…प्रेमिका ने पिया जहर, मौत से इलाके में कोहराम..

गिरिडीह। झारखण्ड के गिरिडीह जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक महीने से जिस प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने के हसीन ख्वाब युवती देख रही थी, उसी प्रेमी की चौखट पर जाकर उसने मौत को गले लगा लिया। प्रेमी के घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने कीटनाशक (जहर) गटक लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस खौफनाक कदम के बाद से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह रूह कंपा देने वाला वाकया अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के सुजना गांव का है। बताया जा रहा है कि मृतका का गांव के ही एक युवक के साथ पिछले एक महीने से गहरा प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच की नजदीकियां इतनी बढ़ चुकी थीं कि शनिवार को अचानक युवती सज-धजकर प्रेमी के घर पहुंच गई। लेकिन वहां ऐसा क्या हुआ कि उसने सीधे जहर की शीशी मुंह से लगा ली? यह अब भी एक बड़ा रहस्य बना हुआ है।

शनिवार को जैसे ही युवती ने प्रेमी के घर के भीतर कीटनाशक खाया, उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। वह दर्द से कराहने लगी, जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की लाख कोशिशें कीं, लेकिन जहर पूरे शरीर में फैल चुका था और इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और वे शव को घर ले आए।

​मौके पर पहुंची भारी पुलिस , पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की भनक लगते ही अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनूल हक खान दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की कमान संभाली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं।

​थाना प्रभारी ऐनूल हक खान ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल पुलिस को परिजनों की तरफ से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और पूरी सच्चाई साफ हो पाएगी।

error: Content is protected !!