घर में घुसकर नाबालिग दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार…


हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पुलिस ने दबोच लिया। पीड़ित दिव्यांग नाबालिग को पुलिस ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल जांच कराया।यह घटना नौ जून की है।

दिव्यांग नाबालिग पीड़िता के परिजन ने मुफ्फसिल थाना में पॉक्सो एक्ट एवम दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।इसके अनुसार दिव्यांग नाबालिग घर में अकेली थी।पीड़िता के घरवाले दैनिक मजदूरी करने गए थे।घर में पीड़िता को अकेले देख आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।उसे जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

error: Content is protected !!