जमशेदपुर:एक व्यक्ति ने खुद को पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हालत गंभीर
जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह लेक के पास गुरुवार दोपहर एक वृद्ध ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया।कपाली गौस नगर निवासी एस.सत्तार ने दोपहर करीब 12 बजे खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। घटना देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उनके शरीर पर लगी आग को बुझाया और गंभीर हालत में इलाज के लिए तत्काल टीएमएच अस्पताल पहुंचाया।टीएमएच में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल सत्तार का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।परिजनों के अनुसार, एस. सत्तार की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी और उनका इलाज भी चल रहा था। घटना के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। बिष्टुपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

