राँची में ताबड़तोड़ फायरिंग, शमशेर नामक युवक को लगी दो गोली,स्थिति गंभीर..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू……

 

राँची।राजधानी राँची के नामकुम थाना क्षेत्र में बुधवार रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मौलाना आजाद कॉलोनी गेट के पास स्थित पप्पू होटल के समीप एक अपराधी ने शमशेर नामक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।हमले में शमशेर को दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वहीं,सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है।

अपडेट जारी…

error: Content is protected !!