चैंबर भवन में राँची जिला शतरंज चैम्पियनशिप का भव्य आगाज, महुआ माजी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

राँची।राँची जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को चैंबर भवन (FJCCI कार्यालय) में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले भर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी चालों का हुनर दिखाने और प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त करने के लिए जुटे हैं।कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विशिष्ट अतिथि उप महापौर नीरज कुमार और FJCCI के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर किया। इससे पूर्व अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया और उद्घाटन संबोधन में खेल भावना, अनुशासन व जमीनी स्तर पर शतरंज के विकास के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

“शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह मानसिक विकास, धैर्य और रणनीतिक सोच को मजबूत करने का बेहतरीन माध्यम है। युवाओं को इस खेल से अधिक से अधिक जुड़ना चाहिए।”— महुआ माजी,सांसद (राज्यसभा)

​खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए FJCCI के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं, RDCA के महासचिव नवजोत अलंग ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शतरंज धैर्य, रणनीति और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने राज्य में शतरंज के उज्ज्वल भविष्य पर गहरा विश्वास व्यक्त किया।

​कार्यक्रम के दौरान  नवजोत अलंग, सतीश कुमार एवं मनीष कुमार द्वारा मुख्य व विशिष्ट अतिथियों महुआ माजी,  सिंभू मुर्मू, नीरज कुमार एवं आदित्य अग्रवाल को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित (फेलिसिटेशन) किया गया।

​समारोह में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य:

​AICF व RDCA पदाधिकारी:  मनीष कुमार (संयुक्त सचिव, AICF),  नवजोत अलंग (महासचिव, RDCA), सतीश कुमार (कोषाध्यक्ष, RDCA), मानसी सिंह (प्रबंधक, RDCA)।मिथलेश पांडेय,राजीव चटर्जी, कुनाल अजमानी (सभी उपाध्यक्ष, RDCA), विक्रम साहू, आशीष साहू,  सुनील कालरा, अनिल राम।

​AJCA तथा RDCA के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी आयोजन समिति और टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

​कार्यक्रम का समापन औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके तुरंत बाद चैम्पियनशिप के मुख्य मुकाबलों की शुरुआत की गई। यह चैम्पियनशिप झारखंड में शतरंज के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाने और नए खिलाड़ियों को एक बेहतरीन मंच देने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो रही है।

error: Content is protected !!