ट्रक औऱ ऑटो में टक्कर, ऑटो चालक की हुई दर्दनाक मौत..

 

चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले में सिमरिया बगरा-राँची मुख्य पथ स्थित बगरा चौक पर ट्रक ने टेम्पू को टक्कर मार दी.इस घटना में टेम्पू चालक की दर्दनाक मौत हो गयी।मृतक टेम्पू चालक आराआतु गांव निवासी गोपाल पांडेय 55 वर्षीय थे।

बताया जाता है कि घायलवस्था में ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेन्स से रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स राँची  रेफर किया गया।रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही उनकी मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार टेम्पू सिमरिया की ओर से जबड़ा की ओर जा रहा था।इस दौरान चतरा की ओर से आ रहे कोल वाहन ट्रक ने पीछे से टेम्पू को जोरदार टक्कर मार दिया।इस घटना में टेम्पू पलट गया और चालक दब गया।चालक के सिर से घटनस्थाल पर अधिक मात्रा में खून सड़क पर बह गया।वही ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया।इधर टेम्पू चालक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम का महौल है।

error: Content is protected !!