कहां है मासूम अदिति? सुराग देने वाले को अब 1 लाख देगी राँची पुलिस
राँची राजधानी राँची के सदर थाना क्षेत्र से 18 माह की लापता मासूम बच्ची का पता पुलिस ने नहीं लगा पाई है। जिसके बाद राँची पुलिस ने मासूम बच्ची का सुराग देने वाले शख्स को 1 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इससे पहले पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था, जिसे अब दोगुना कर दिया गया है।
राँची के सदर थाना क्षेत्र से 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे के लापता होने के मामले में राँची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।बच्ची की तलाश के लिए लगातार छापेमारी और जांच की जा रही है लेकिन बावजूद इसके बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है जिसके बाद पुलिस ने खोरहा टोली से लापता 18 माह की अदिति की जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिए जाने का एलान किया है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। राँची पुलिस की अपील है की 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे को सकुशल खोजने में पुलिस का सहयोग करें।आपकी एक सूचना बच्ची को उसके परिवार से मिला सकती है।
संपर्क नंबर:
राँची एसएसपी– 9431706136
सिटी एसपी– 9431706137
सदर डीएसपी– 9431102090
सदर थाना प्रभारी– 9431706160
बता दें मासूम अदिति 9 मई की शाम से लापता है। बच्ची के गायब होने के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मां बाप लगातार बच्ची के सुरक्षित घर लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।घर के बाहर लोगों की भीड़ है और हर किसी की जुबां पर सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर अदिति कहां है? पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है।
मासूम अदिति की खोज को लेकर उसके घर के आसपास स्थित गहरे नालों में तलाश की गई थी।एनडीआरएफ की टीम को नाले से कुछ शरीर के अवशेष भी मिले थे।उसी समय अंदेशा हुआ ये अवशेष मासूम के हो सकते है लेकिन वह अंदेशा भी गलत निकला।

