प्रेमिका के साथ मिलकर किया था लाखों की चोरी..पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका औऱ चोरी का जेवर खरीदने वाले सोनार को दबोचा..

 

राँची।राजधानी राँची के सदर थाना की पुलिस ने एक महिला चोर सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों ने सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले पवन कुमार साहू के यहां बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस के द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार राँची के सदर थाना क्षेत्र के सुंदर बिहार तिरिल कोकर के रहने वाले पवन साह के यहां 7 नवंबर की रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।इस मामले को लेकर पवन साह के द्वारा घर पर हुई चोरी के संबंध में 8 नवंबर को सदर थाना में लिखित आवेदन दिया।जिसके आधार पर सदर थाना कांड संख्या-544/ 25 दिनांक 8/ 11/ 25 धारा -305 /331(4) दर्ज कर त्वरित अनुसंधान प्रारंभ करते हुए सदर थाना पुलिस के द्वारा चोरी कांड का सफलता के साथ खुलासा किया गया और चोरी गए गहने और सामान को बरामद किया गया है।

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने में लक्ष्मी नाम की युवती भी शामिल थी। वह गुमला की रहने वाली है।वहीं इस मामले में ज्वेलर्स दुकान के मालिक अनीश सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है।सोनी चोरी के गहने को खपाने का काम किया करता था।

आरोपियों के पास से सोने की चेन- 01 अदद, सोने का कान का टॉप- 02 जोड़ा, सोने की बाली- 01 जोड़ा, सोने का जितिया- 01 अदद, चांदी की पायल- 03 जोड़ी, चांदी की बिछिया- 03 अदद, चांदी का सिन्दूर का किया- 01 अदद बरामद किया गया है।

इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में राजा वर्मा उर्फ हर्ष वर्मा, ये सदर थाना से पूर्व में आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। लक्ष्मी कुमारी उर्फ सुप्रिया उर्फ छोटंकी, गुमला की रहने वाली है। इसके अलावा अनीस सोनी, इसका खेलगांव थाना स्थित न्यू खटंगा में निर्मला ज्वेलर्स सोना चांदी की दुकान है।यह चोरी के गहने खपाने का काम किया करता था।राज वर्मा और लक्ष्मी दोनों प्रेमी प्रेमिका है।

error: Content is protected !!