हजारीबाग में डिजिटल ऐप बनाने वाले होनहार छात्र ने की खु’दकुशी, हॉस्टल के कमरे में फं’दे से लटका मिला श’व

 

​हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिला स्थित कोर्रा थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहाँ कोर्रा चौक के पास मुसन साव गली में स्थित ‘कुमार बॉयज हॉस्टल’ के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गिरिडीह जिले का रहने वाला था।

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोर्रा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने गिरिडीह में रह रहे पंकज के परिजनों को फोन पर इस दुखद घटना की जानकारी दे दी है।अधिकारियों के मुताबिक, पंकज के परिजनों के हजारीबाग पहुँचने के बाद ही उनकी मौजूदगी में कमरे का दरवाज़ा खोला जाएगा। इसके बाद ही शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए ‘शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल’ भेजा जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

​तकनीक का धनी था पंकज, ग्रामीण छात्रों के लिए बनाया था ‘One Near’ ऐप

​पंकज हजारीबाग में रहकर स्नातक (Graduation) सेमेस्टर-1 की पढ़ाई कर रहा था। वह हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में रहता था। हॉस्टल के अन्य सहपाठियों और छात्रों ने बताया कि पंकज पढ़ाई में तो अच्छा था ही, लेकिन उसकी सबसे बड़ी खासियत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उसकी गहरी रुचि थी।
​पंकज ने ग्रामीण इलाकों से शहर आने वाले छात्रों की दिक्कतों को समझा था और उनके लिए ‘One Near’ नाम का एक डिजिटल ऐप तैयार किया था।

​इस ऐप की मुख्य विशेषताएं थीं:
​दलालों से मुक्ति: इसके जरिए बाहर से आने वाले छात्र दलालों के चंगुल में फंसने से बच जाते थे।
​घर बैठे जानकारी: छात्र घर बैठे ही अपने बजट के अनुसार हॉस्टल, कॉलेज और कमरों (Rooms) की सटीक जानकारी हासिल कर सकते थे।

​एक ऐसा होनहार छात्र जो दूसरों की राह आसान करने के लिए तकनीक का सहारा ले रहा था, उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह अभी भी एक बड़ा रहस्य बना हुआ है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!