Ranchi:लालपुर पुलिस की गुंडागर्दी, वेबजह बच्चे पर बरसाती रही लाठियां, वजह पुछने पर दे रही थी माँ बहन की गालियां…

 

राँची।राजधानी राँची के लालपुर थाने की पुलिस ने गुंडागर्दी की है। एक बच्चे को पुलिस ने बेरहमी के साथ लाठी और लात से पिटाई कर रही है। बच्चे पिटाई की वजह पुछता रहा लेकिन पुलिस बेरहमी ढ़ग से पिटती रही। पुलिस की पिटाई के बाद बच्चा इतना लहुलुहान हो गया कि उसे इलाज के लिए अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।दरअसल,यह मामला 12 मई की शाम की है। लालपुर इलाके में पुलिस की एक लड़के के साथ बहस हो रही थी। उसी समय पीड़ित बच्चा ने अपने मोबाइल निकाल कर वीडियो बनाने लगा। जिसके बाद लालपुर थाना की पुलिस की इगो हर्ट हो गई। उसके बाद वीडियो बना रहे बच्चे के साथ पुलिस ने क्रुरता की सारी हदें पार कर दी।

यह मारपीट लालपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिंह की मौजुदगी में हुई है। यह पुरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिंह टी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। थानेदार के बॉडीगार्ड और ड्राइवर ने सारी की सारी मर्यादा को लांगते हुए लाठियां और लात से बच्चे को लहुलुहान कर दिया।

नोट..राँची के सार्जेट मेजर से बॉडीगर्ड और ड्राइवर का नाम पुछने के लिए संपर्क साधने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल उठाना मुनासिब नहीं समझा।

error: Content is protected !!