राँची के तमाड़ में साले ने टांगी से काटकर बहनोई की हत्या कर दी,आरोपी गिरफ्तार…
राँची।जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के नीचे टोली गांव में एक युवक ने अपने ही सगे बहनोई की टांगी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि आरोपी साले और उसके बहनोई के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अपना आपा खो बैठा और घर में रखी टांगी से अपने बहनोई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में घायल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ थाना पुलिस सक्रिय हुई और तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साले को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया हैम और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
फिलहाल, इस हत्याकांड के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।गांव वालों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है।

