ड्यूटी समाप्त कर रात में घर लौट रहे थे,बाइक सहित पुल के नीचे गिरने से हिंडालको कर्मी की मौके पर मौत

 

राँची।जिले के मुरी ओपी अंतर्गत बिसीरिया गांव निवासी हिंडालकोकर्मी 45 वर्षीय बंशीधर महतो अपने गांव के समीप निर्माणाधीन पुल के नीचे गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को रात लगभग 11 बजे हिंडालको मुरी कंपनी से अपने ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहा था। इसी क्रम में गांव के समीप निर्माणाधीन पुल पर मोटरसाइकिल की संतुलन बिगड़ने से पुल से नीचे गिर पड़े। पुल के नीचे पत्थर से उसके सर पर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।पुलिस ने शव को गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा।जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!