धनबाद: व्यवसायी के आवास में बम फेंके जाने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी है पुलिस..
धनबाद। झारखण्ड के धनबाद जिले में एक व्यवसायी के घर पर अज्ञात अपराधियों द्वारा बम फेंके जाने की घटना का मामला सामने आया है। सरायढेला स्थित स्टील गेट के पास गुरु कृपा के सामने रहने वाले व्यवसायी रितेश अग्रवाल के घर पर बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा दो बम फेंका गया।घटना होंडा शोरूम और कचर रेसिंग सेंटर के उसी कैंपस की बताई जा रही है, जहां रितेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं रितेश अग्रवाल के पिता का नाम सुरेंद्र अग्रवाल बताया गया है जानकारी के अनुसार, रात में फेंके गए दोनों बम फटे नहीं, लेकिन सुबह लोगों की नजर पड़ते ही इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा बम निरोधक टीम को भी सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बम किस उद्देश्य से फेंके गए और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। घटना के बाद आसपास के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।सरायढेला थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।व्यवसायी रितेश अग्रवाल ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही उन्हें किसी प्रकार की धमकी भरा कॉल आया था। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना क्यों हुई, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

