गिरिडीह:बगोदर में बुजुर्ग ने की मासूम बच्ची से की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले बगोदर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां छह साल की एक मासूम बच्ची के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ की गई है।घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची एवं आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बुधवार देर रात की है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए आज गुरुवार को गिरिडीह भेजा गया।साथ ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस के द्वारा पॉक्सो एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
इधर, घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।ग्रामीणों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।इस घटना ने फिर बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अकेला न छोड़ें और यदि उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

