गढ़वा:बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी,बाइक पर सवार 4 लोग घायल
गढ़वा। झारखण्ड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीओ आवास के पास शनिवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया।यहां एक ही मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरे। इस दुर्घटना में बाइक सवार चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, चारों घायल एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार की सुबह वापस अपने गांव पतरिया लौट रहे थे।इसी दौरान कांडी सीओ आवास के सामने बने पुल के पास चालक ने संतुलन खो दिया और बाइक सीधे पुल से नीचे जा गिरी।हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल, मझिआंव भेजा गया है।घायलों में दो लोगों का नाम रितेश कुमार(पिता चंदन पासवान) 18 वर्ष, ओम प्रकाश 18 वर्ष पिता सीता राम दोनों का ग्राम टड़हे थाना मंझिआव है। सभी को गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है।

