कार व बाइक में सीधी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग माखमरगो पँचायत भवन के पास एक कार व बाइक में सीधी टक्कर हो गयी । घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी।मृतक की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के झाँझ निवासी रामदेव प्रसाद वर्मा 55 के रुप में हुई है ।

बताया जाता है कि मृतक सरिया की ओर से अपनी बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था जबकि ऊक्त वाहन राजधनवार की ओर से सरिया की ओर जा रहा था। इसी बीच माखमरगो पँचायत भवन के सामने दोनो में आमने सामने में टक्कर हो गई घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया।स्थानीय लोगो ने घायल को इलाज के लिए सामुदायीक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया सूचना मिलते ही बिरनी पुलिस मौके पर पहुँचीं और शव व दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को जप्त कर थाना ले गयी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद मृतक के परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

error: Content is protected !!