Ranchi:जयमाला के दौरान मैरेज हॉल से गहने और नकदी सहित 30 लाख की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस

राँची।राजधानी राँची के बरियातू स्थित मैथन मैरेज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान रुपये और जेवरात से भरे बैग के चोरी करने का मामला आया है। उस बैग में करीब 25-30 लाख के गहने और नगदी थे। इस संबंध में पीडित नामकुम निवासी विजय कुमार पांडेय ने बरियातू थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा गया है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विजय कुमार पांडेय अपने पुत्री का विवाह मैथन मैरेज पैलेस में कर रहे थे।जयमाला के दौरान विजय कुमार पांडेय की पत्नी मंजू पांडेय के बैग में रखे नकद और जेवरात को एक बच्चा बड़ी शातिर तरीके से लेकर फरार हो गया।बैग में एक मोबाइल फोन भी था। पुलिस को जानकारी देने के बाद भी पुलिस चोर का सुराग नहीं खोज पाई है। पीड़ित विजय पांडेय ने मैथन मैरेज पैलेस के प्रबंधकों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।पीड़ित ने बताया कि लगभग 25-30 लाख रुपये की चोरी की गई है।इसमें नकद और सोने के जेवरात शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी में एक युवक एक बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है।

error: Content is protected !!