Ranchi:प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में धराया प्रेमी,गुप्तांग काटकर बेरहमी से हत्या ! कई हिरासत में…

 

राँची।राजधानी राँची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग में एक युवक को ख़ौफ़नाक मौत दी है। थाना क्षेत्र के मानकी ढीपा रिंगरोड से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया गया है।युवक की बेरहमी से हत्या की गई, प्राइवेट पार्ट भी काट डाला है। उसके शरीर पर कई गंभीर निशान हैं।मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने रविवार को पुलिस को सूचना दी कि एक शव रिंगरोड के किनारे पड़ा है ग्रामीणों द्वारा सड़क दुघर्टना में मृत्यु की जानकारी दी थी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें हत्या किये जाने की बात सामने आई।शव के समीप युवक का मोबाइल मिला जिसे पत्थर से कूच दिया गया था।

पुलिस ने दूसरे मोबाइल पर सीम लगाकर परिजनों को जानकारी दी,जिसके बाद मृतक की पहचान कमलेश सिंह 25 पिता रामविलास चौहान के रूप में हुई है।मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। वर्तमान में अनगड़ा के हाहे में अपने मौसा के घर में रहकर टाटीसिलवे स्थिति आईसक्रीम फैक्ट्री में पिकअप वैन चलाता था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक एवं तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया।टीम ने आवश्यक जांच किए. फोरेंसिक टीम ने सेंपल इकठ्ठा किया।

हत्या की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी एवं डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे एवं जानकारी ली। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के मौसा (गाड़ी चालक ) ने बताया कि शनिवार की रात गाड़ी लेकर कहीं गए थे सुबह मोबाइल पर फोन कर भतिजा की मौत की सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह फालतू बात काहे कर रहें हैं, तो पुलिस ने कहा सही बात है मानकी ढीपा रिंगरोड पहुंचिये।उन्होंने बताया कि शनिवार की रात हाहे में पार्टी थी कमलेश पार्टी में गया था परंतु रात में घर नहीं लौटा। सुबह हत्या की सूचना मिली।

सूत्रों की माने तो कमलेश का हाहे की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।शनिवार को पार्टी के बाद दोनों आपस में मिलें भी थे जिसके बाद हाहे में ही उसकी हत्या कर शव रिंगरोड में फेंका गया है।सूत्रों के अनुसार युवक को महिला के साथ परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति ने देख लिया था।

जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने एक महिला सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहीं हैं। हालांकि फिलहाल पुलिस कुछ बताने से इंकार कर रहीं हैं। मामले में मृतक के मौसा अनिल चौहान ने अज्ञात लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।जिसके बाद परिजन शव लेकर बिहार स्थित अपने गांव के लिए रवाना हो गए। टाटीसिलवे पुलिस ने मामले में मृतक के मौसा अनील चौहान के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज की है।

error: Content is protected !!