पलामू:तिलक समारोह में गोलीबारी,दो लोगों को लगी गोली,स्थिति गंभीर, जांच में जुटी है पुलिस…

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ भगत गांव में तिलक समारोह के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया।इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।यह घटना शुक्रवार की देर रात हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र की खैरादोहर पंचायत स्थित ग्राम शिल्दा खुर्द निवासी करीमन बैठा अपनी बेटी का तिलक लेकर हरिहरगंज के तेंदुआ भगत गांव गए थे।कार्यक्रम शांतिपूर्ण चल रहा था, तभी रात करीब 11:45 बजे अचानक गोली चल गई।इस फायरिंग में शिल्दा खुर्द निवासी 60 वर्षीय जागेश्वर बैठा की पीठ से गोली लगते हुए पार हुई है, जबकि कार्यक्रम संपन्न करा रहे पंडित जी के दाहिने पैर में गोली लगी। गोली चलते ही समारोह में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए हरिहरगंज पूर्वी के पूर्व मुखिया सरोज मेहता को गिरफ्तार कर लिया है उनके लाइसेंसी हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।हरिहरगंज के थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि भगत तेंदुआ में राहुल पासवान के घर तिलक समारोह चल रहा था. इसी दौरान हर्ष फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस हथियार के लाइसेंस को कैंसिल करने के लिए अनुशंसा करेगी।वहीं, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

error: Content is protected !!