Ranchi:पहले दोस्ती किया फिर होटल में युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण…अब जान मारने की धमकी…

 

– विरोध करने पर परिवार को धमकी, मारपीट, पीड़िता ने चुटिया थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

राँची। राजधानी राँची में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और परिवार को धमकाने का गंभीर आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में चुटिया थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी और उसके परिजनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पीड़िता गुमला की रहने वाली है। वर्तमान में वह पढ़ाई के लिए राँची में रह रही थी। उसने अपने आवेदन में आरोप लगाते हुए बताया कि वर्ष 2023 में उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से सनाउल्लाह मियां से हुई। बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का वादा किया।

पीड़िता के अनुसार, आरोप है कि 28 दिसंबर 2025 को आरोपी उसे घूमाने के बहाने राँची के स्टेशन रोड में एक होटल में ले गया, जहां पहले उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इस दौरान  वीडियो बनाने का आरोप है।जब पीड़िता को होश आया और उसने विरोध किया, तो आरोपी ने वीडियो डिलीट करने का आश्वासन दिया, लेकिन ऐसा नहीं किया। उक्त वीडियो की जांच अब पुलिस ने शुरू की है।

पीड़िता के अनुसार कि कुछ महीनों तक आरोपी उससे मिलता-जुलता रहा, लेकिन बाद में उसने संपर्क करने पर धमकी देना शुरू कर दिया। आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और आत्महत्या के लिए उकसाने का दबाव भी बनाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी जान से मारने की धमकी।

पीड़िता ने आगे बताया कि जब उसने हिम्मत कर आरोपी के परिवार—मुमताज मियां, मुशरत खातून और मोनाजिम मियां—से शिकायत की, तो उल्टा उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे डराने-धमकाने की कोशिश की और कहा कि यदि उसने कहीं शिकायत की तो पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा।इधर चुटिया पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

error: Content is protected !!