ऑफिस जा रही युवती से छेड़खानी: बाइक सवार ने चलती सड़क पर की शर्मनाक हरकत…

 

राँची।राँची के पंडरा ओपी क्षेत्र में एक 24 साल की युवती के साथ छेड़खानी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस संबंध में पंडरा फ्रेंड्स कॉलोनी, निवासी युवती ने पंडरा ओपी में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 74/75(2)/78(2)/79 के अंतर्गत अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि 27 अप्रैल को सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने घर से इटकी रोड स्थित कावासाकी शोरूम स्थित कार्यस्थल के लिए निकली थी। करीब 9:55 बजे जब वह सीसीएल कॉलोनी के पास पहुंची, तभी पीछे से लाल और काले रंग की ग्लैमर या होंडा शाइन बाइक पर सवार एक युवक आया। आरोपी ने ब्लू-व्हाइट चेक हाफ शर्ट, सफेद पैंट, काला हेलमेट और चेहरे पर सफेद मास्क पहन रखा था। युवती के अनुसार, आरोपी ने चिंतामणि निवास के सामने अचानक उसके साथ छेड़खानी करते हुए शरीर छूते हुए  अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए इटकी रोड की ओर तेजी से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन पैदल होने के कारण वह उसे पकड़ नहीं सकी। घटना के बाद युवती ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपी की पहचान में जुट गई है। इलाके में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।

error: Content is protected !!