दुमका:हाईटेंशन तार की चपेट में आया बारातियों से भरी बस,करीब एक दर्जन बाराती घायल…
दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरायदहा गांव में मंगलवार को बारातियों से भरी बस हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गई,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दर्जनभर बाराती घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।हादसे में 10 बाराती घायल।कई बाराती बस की छत पर बैठे थे, जो सीधे तार की चपेट में आ गए।बरात पाकुड़िया (पाकुड़) से रानीश्वर की ओर जा रही थी।
गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।घायलों में पतरस हांसदा, राम मुर्मू, अनंत वास्की, सावेल सोरेन, मिस्त्री हांसदा, रूपलाल हांसदा, लाल मिर्धा और संजीत मुर्मू शामिल हैं। सभी का इलाज चल रहा है।पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

