नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल में प्रिंसिपल इमामुद्दीन करता था शर्मनाक हरकत,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल मो इमामुद्दीन पर स्कूल में पढ़ने वाली एक 14 साल के छात्रा के साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत किए जाने की शर्मनाक हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी स्कूल के प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है शिक्षा के मंदिर में इस तरह की शर्मनाक हरकत किए जाने के बाद लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है।पूरा मामला यह है कि पचंबा थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली एक छात्रा पचंबा थाना क्षेत्र में संचालित एक स्कूल में पढ़ाई करती है पढ़ाई करने के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन अंसारी के द्वारा पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ व गलत हरकत किया जा रहा था। लेकिन पीड़ित छात्रा यह बात किसी को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी

शुक्रवार को दो दिन पूर्व स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा छेड़छाड किया गया तो वह घर आकर अपने पिता से कहा कि अब वह स्कूल नहीं जाएगी यह बात सुनकर पीड़ित छात्रा के पिता के होश उड़ गए और उन्होंने अपनी बेटी से सारी बात पूछी।इस घटना के बाद जब पीड़ित छात्रा के पिता स्कूल जाकर मामले की जानकारी लेने की कोशिश की तो, उन्हें धमकी दी गई।घटना के बाद छात्रा के पिता ने समाज के कुछ लोगों से बात की और सारी बात बताते हुए कहा कि वह जिंदा नहीं रहना चाहते हैं और सुसाइड कर लेंगे।इतना सुनकर समाज के लोगों ने मामले की जानकारी पचंबा थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी स्कूल के प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है और लोग स्कूल बंद करने की मांग कर रहे हैं।

पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसके स्कूल का प्रिंसिपल उसके साथ छेड़खानी करता है।यह करतूत वह पिछले छह महीने से कर रहा था।हर बार वह यह धमकी देता कि किसी को उसने कुछ बताया तो स्कूल से निकाल दूंगा। 22 अप्रैल 2026 को वह जब मार्कशीट लेने प्रधानाध्यापक के ऑफिस गई।प्रिंसिपल ने मार्कशीट दे दिया।मार्कशीट लेकर वह जब घर जाने लगी तो प्रिंसिपल ने उसे अपने कक्ष में फिर से बुलाया।जैसे ही वह कक्ष में पहुंची प्रिंसिपल ने मुंह दबाकर छेड़खानी की और किसी को न बताने की धमकी दी। इधर, इस घटना के सामने आने के बाद से लोगों में आक्रोश है।घटना के बाद परिजनों के साथ स्थानीय वार्ड पार्षद संजीव सिंह एवं कृष्णा साव भी पहुंचे।इनके द्वारा सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

error: Content is protected !!