रामगढ़:शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा, दो महिला समेत 7 गिरफ्तार,लूटे गए जेवरात बरामद..

 

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले के राजरप्पा थाना क्षेत्र में हुई गहनों की बड़ी डकैती का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो महिला समेत सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लूटे गए जेवरात व घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन बरामद किए हैं।

यह लूट की घटना बीते 21 अप्रैल को दोपहर करीब 3:40 बजे हुई थी। चितरपुर-राजरप्पा मोड़ स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर गहनों की लूट की थी।दुकान मालिक विष्णु प्रसाद के बयान पर राजरप्पा थाना में कांड संख्या 48/2026 दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने पुलिस डीएसपी (मुख्यालय) के नेतृत्व में एक
एसआईटी का गठन किया।टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर रामगढ़, लातेहार, पलामू और राँची के साथ-साथ बिहार के नालंदा जिले में भी छापेमारी की।इस दौरान पुलिस ने सुभानी अंसारी उर्फ ललका, मनीष कुमार, रीना देवी, चन्द्रावती देवी, आनंद कुमार, अरबाज अंसारी और नसरूल्ला अंसारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान अपराधियों के पास से लूटे गए सोने और चांदी के जेवरात, एक अर्टिगा कार, एक बाइक समेत अन्य बरामद हुआ है।

error: Content is protected !!