जीटी रोड पर दो वाहनों में टक्कर के बाद तीन ट्रकों में लगी भीषण आग,कोयला लदी ट्रक जलकर खाक…

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरीडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र जीटी रोड स्थित नेशनल हाईवे पर कूलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ।यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रक ने अपने आगे चल रही कोयला लदी मिनी ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार दी थी, कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे।इस दौरान आग की तेज लपटों ने पास खड़े एक अन्य ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह भी जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग का दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

डुमरी के इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार महतो ने बताया कि ट्रकों के बीच टक्कर के बाद आग लग गई है, जिसमें से तीन ट्रक जल गई है। दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी है।आग बुझने के बाद ही साफ हो सकेगा कि नुकसान कितना बड़ा है। ट्रकों के अंदर कोई फंसा है या नहीं यह आग बुझाने के बाद ही क्लियर होगा।

वहीं, डुमरी के एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि तीन ट्रकों में आग लगी है। आग लगने की वजह दुर्घटना रही है।अब आग पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद ही नुकसान का पूरा आकलन किया जा सकेगा।

error: Content is protected !!