चतरा पुलिस ने लावालौंग से एक करोड़ रुपये का अफीम व डोडा बरामद किया,तस्कर फरार…

चतरा।झारखण्ड के चतरा पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र के रिमी पंचायत के खाखर गांव के कई घरो से एक करोड़ के अफीम, डोडा व अन्य मादक पदार्थ जब्त किया है। जिसमें 8.700 किलोग्राम अफीम, 370 किलो डोडा, 109 किलो पोस्ता दाना के अलावा अभियुक्तो के आधार कार्ड जब्त किया गया है।वहीं तस्कर व अभियुक्त फरार हो गये।यह जानकारी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दी।

उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि खाखर गांव के अमारिक गंझु, मनोज गंझु, सरजू गंझु, मदन गंझु, विनोद गंझु, पिंटू गंझु अपने घरो में भारी मात्रा में अफीम व डोडा रखे हुए है, जिसे मंगलवार को बाजार के दिन बाहर के व्यापारी को बेचने वाले है। सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बारी-बारी से उक्त लोगो के घरो में छापामारी कर अफीम, डोडा व पोस्ता दाना जब्त किया गया।इस संबंध में लावालौंग थाना कांड संख्या 23/26 के तहत उक्त लोगो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

सभी की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव व कई जवान शामिल थे।

error: Content is protected !!